Bihar

बिहार में मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों ने बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन

अनिल कुमार

डेस्क: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों ने बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के तौर पर विपक्षी दल के सदस्य काले कपड़े पहन कर विधानसभा पहुंचे। विपक्षी दलों का आरोप है कि एसआईआर के बहाने बीजेपी ग़रीब और अल्पसंख्यक लोगों को वोटर लिस्ट से हटाना चाहती है।

आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि अगर चुनाव आयोग को मतदाता सूची में सुधार करना ही था, तो पहले क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘बिहार के सरकारी आंकड़ों के हिसाब से तीन करोड़ लोग बिहार से बाहर मजदूरी करने जाते हैं। चुनाव के वक्त अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने आते हैं। जो गरीब मज़दूरी करने के लिए गया है, उसके लिए चुनाव आयोग ने क्या व्यवस्था की?’

आरजेडी नेता ने कहा, ‘पुनरीक्षण बहाना है, इसका मक़सद ग़रीब और अल्पसंख्यक को मतदाता सूची से हटाना है।’ वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘सदन में एसआईआर के बारे में विरोधी दल के लोगों ने काला कपड़ा पहन कर विरोध जताया। मैं केवल इतना बताना चाहता हूं कि निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी पिछड़े, दलित या कोई सामान्य जो भारत का नागरिक है उसका नाम नहीं कटेगा। लगभग 98% लोगों ने अपना फॉर्म जमा कर दिया। 19 लाख लोग ऐसे पाए गए जिसकी मृत्यु हो चुकी है। लगभग 20 लाख लोग ऐसे पाए गए जो बिहार से बाहर गए हुए हैं। लगभग 8 लाख लोग ऐसे हैं जिनका 2 जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम है।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts