आदिल अहमद
डेस्क: जम्मू कश्मीर के जम्मू संभाग में लगातार भारी बारिश से नदियाँ और नाले उफान पर हैं। कई निचले इलाक़े और सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे हालात गंभीर बने हुए हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए और कहा कि वे श्रीनगर से तुरंत जम्मू रवाना होंगे ताकि हालात का जायज़ा ले सकें। सीएम ने बताया कि आपात राहत कार्यों और ज़रूरी इंतज़ामों के लिए ज़िलाधिकारियों को अतिरिक्त धनराशि जारी की गई है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, डोडा ज़िले के भालेसा क्षेत्र में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। वहीं, एएनआई ने तावी नदी का वीडियो जारी किया है जिसमें नदी का तेज़ बहाव साफ़ नज़र आ रहा है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगले 40 घंटे तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बसंतर, तावी और चिनाब नदियों का जलस्तर अलर्ट स्तर पर पहुँच गया है। लोगों और यात्रियों से अपील की गई है कि वे नदी किनारों और बाढ़ प्रभावित इलाक़ों से दूर रहें। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों के लिए ज़िलावार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…