शफी उस्मानी
वाराणसी: वाराणसी मै लगातार बढ़ रहा है जलस्तर पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 1।99 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, मंगलवार सुबह 68।94 मीटर से शुरू होकर रात 9 बजे तक जलस्तर 69।85 मीटर तक पहुंच गया। इस दौरान जलस्तर हर घंटे 6 से 9 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ता रहा।
बाढ़ से अब तक 32 परिवारों के 133 लोग सुरक्षित ठिकानों पर जाने को मजबूर हो चुके हैं। अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस का मंच डूब गया है। मणिकर्णिका घाट की गलियों और शीतला मंदिर के गर्भगृह में पानी भर चुका है। दशाश्वमेध घाट की जल पुलिस चौकी भी जलमग्न हो गई है।
अस्सी से राजघाट तक करीब तीन हजार मंदिर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। नगवां की संगमपुरी कॉलोनी, गंगोत्री विहार, हरिजन बस्ती, सोनकर बस्ती, महेश नगर और केदार नगर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन इलाकों में पलायन शुरू हो गया है। वहीं रमना टिकरी इलाके के किसानों की फसलें भी डूबने लगी हैं।
प्रशासन अलर्ट पर, डीएम सत्येंद्र कुमार ने सरैया और सलारपुर के बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम को सफाई, फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाने के आदेश दिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…