तारिक खान
PNN24 न्यूज़, कुआलालंपुर। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष युद्ध सचिव (Secretary of War) पीट हेगसेथ ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में एक ऐतिहासिक 10 वर्षीय रक्षा फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। राजनाथ सिंह ने इस समझौते को दोनों देशों की मज़बूत होती रणनीतिक साझेदारी और रक्षा संबंधों में नए युग का आगाज़ बताया है।
यह समझौता न सिर्फ भारत-अमेरिका के रक्षा संबंधों को एक लंबे समय की नीतिगत दिशा देगा, बल्कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिरता के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
समझौते के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ के साथ कुछ महत्वपूर्ण औद्योगिक और तकनीकी मुद्दों पर भी चर्चा की, जो भारत की ‘आत्मनिर्भर रक्षा नीति’ के लिए निर्णायक हैं।
इस समझौते को टैरिफ (Tariff) को लेकर दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी के बीच एक बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है। यह स्पष्ट करता है कि रक्षा संबंध दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ बने रहेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…