तारिक खान/अनिल कुमार
PNN24 न्यूज़, पटना/मोकामा: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में एक बार फिर खून-खराबे की वापसी हुई है। पटना जिले के मोकामा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे दुलार चंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस जघन्य वारदात ने पूरे चुनावी परिदृश्य में तनाव पैदा कर दिया है और एक बार फिर बिहार में चुनावी हिंसा के काले अतीत की यादें ताज़ा कर दी हैं। कभी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ रहे दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पूरे इलाके़ में तनाव है।
दुलार चंद यादव मोकामा-टाल क्षेत्र के एक प्रभावशाली और दबंग नेता माने जाते थे। उनका एक लंबा राजनीतिक और आपराधिक इतिहास रहा है।
इस घटना के बाद तेजस्वी यादव (राजद) और प्रशांत किशोर (जन सुराज) दोनों ने हिंसा की कड़ी निंदा की है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…