रेहान सिद्दीकी
मैहर: शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली एक बेहद चौंकाने वाली घटना रामनगर के पीएम श्री कन्या विद्यालय में सामने आई है। आज उस समय विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया, जब एक के बाद एक तीन छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्राओं के बेहोश होने और उसके बाद मची अफरा-तफरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के साथ जो आरोप सामने आए हैं, वह हर किसी को स्तब्ध कर देंगे।
सूत्रों और पीड़ित छात्राओं के परिजनों के मुताबिक, इन मासूम बच्चियों के बेहोश होने की वजह कोई बीमारी या गर्मी नहीं थी, बल्कि विद्यालय की प्राचार्य द्वारा की गई बेरहम पिटाई थी। बताया जा रहा है कि मामूली गलती पर विद्यालय की प्रिंसिपल ने तीन छात्राओं को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह सदमे और दर्द के कारण बेहोश हो गईं। इससे भी ज़्यादा अमानवीय बात यह सामने आई है कि आरोप है कि बेहोश होने के बाद भी छात्राओं को पीटा गया और उन्हें प्रताड़ित किया गया।
सवाल यह उठता है कि क्या किसी छोटी सी गलती पर प्रिंसिपल को इस हद तक जाने की अनुमति है? अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक का काम मार्गदर्शन करना होता है, न कि इस तरह की बर्बरता करना कि बच्चे शिक्षा के मंदिर में ही मौत के डर से कांपने लगें।
बेहोश होने वाली बच्चियों का इलाज जारी है, लेकिन इस घटना ने स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों के मानसिक संतुलन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। PNN24 News इस पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए है और प्रशासन से मांग करता है कि दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…