निशा रोहतवी
PNN24 न्यूज़ डेस्क: त्योहारों का महीना शुरू हो चुका है और करोड़ों भारतीय अपनों से मिलने के लिए रेलगाड़ियों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन हर साल की तरह इस बार भी देश के रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अमानवीय भीड़ देखने को मिल रही है। इस बदहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सीधे केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में बिहार जाने वाले यात्रियों की दुर्दशा को प्रमुखता से उठाया।
राहुल गांधी ने इस भीड़ और अव्यवस्था को “NDA की धोखेबाज नीतियों और नीयत का जीता-जागता सबूत” बताया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि: “यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि अगर राज्य में पर्याप्त रोजगार और सम्मानजनक जीवन होता, तो लोगों को हर साल इस तरह हजारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। यात्रियों की यह दुर्दशा रेलवे की व्यवस्थाओं पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती है, ख़ासकर जब सरकार हर साल त्योहारों के लिए विशेष तैयारियां करने का दावा करती है। अब देखना यह है कि कांग्रेस के इस हमले पर रेल मंत्रालय की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…