तारिक आज़मी
PNN24 न्यूज़: 31 अक्टूबर को देश के पहले गृह मंत्री और ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाती है। भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले इस महान व्यक्तित्व पर अक्सर एक गंभीर आरोप लगाया जाता है—कि वे मुस्लिम विरोधी थे। यह आरोप उनकी कुछ कड़वी और सीधी बातों पर आधारित है, लेकिन क्या ऐतिहासिक तथ्य इस धारणा की पुष्टि करते हैं? आइए, अफ़वाहों और संदर्भ से हटकर दिए गए बयानों के पीछे की पूरी सच्चाई जानते हैं।
सरदार पटेल पर मुस्लिम विरोधी होने का सबसे बड़ा विवाद उनके 6 जनवरी 1948 को लखनऊ में दिए गए भाषण से खड़ा हुआ।
पटेल पर लगे आरोपों का खंडन स्वयं उनके समकालीन नेताओं ने किया था:
नोआखाली और बिहार हिंसा की वारदात के एक महीने से भी कम समय के बाद में पटेल द्वारा दिए गए ये भाषण के कुछ अंश नेहरू को पसंद नहीं आए। गांधी जी उस समय नोआखाली में थे और नेहरू तथा आचार्य कृपलानी उनसे मिलने गये। उस समय ‘तलवार का जवाब तलवार’ से देने की बात पर सरदार का मेरठ में दिया गया भाषण चर्चा में था। गांधीजी ने 30 दिसंबर 1946 को सरदार को एक पत्र लिखा, जो नेहरू के साथ उनको भेजा।
राजमोहन गांधी सरदार की बेटी मणिबहन पटेल की डायरी का हवाला देते हुए लिखते हैं कि गांधीजी के पत्र के कारण वह पूरे दिन दुखी रहे थे। गांधीजी ने अपने पत्र में लिखा था, ‘आपके विरुद्ध कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। यदि आप तलवार का बदला तलवार से देने वाला न्याय सिखाते हैं, और यदि यह सत्य है, तो यह हानिकारक है।’ पत्र मिलने के पांच दिन बाद यानी सात जनवरी को सरदार पटेल ने गांधीजी को जवाबी पत्र लिखा। सरदार ने लिखा, ‘सच बोलना मेरी आदत है। मेरे लंबे वाक्य को छोटा करके ‘तलवार का जवाब तलवार से’ देने के संदर्भ को ग़लत तरीक़े से पेश किया गया है।’
1978 में संसद में कांग्रेस विधानमंडल के उपनेता रहे रफ़ीक़ ज़कारिया ने अपनी किताब ‘सरदार पटेल तथा भारतीय मुसलमान’ में लिखा है, ”देश के विभाजन के दौरान हिंदू शरणार्थियों की हालत देखकर सरदार के मन में हिंदू समर्थक रवैया भले देखा जा सकता है। लेकिन उनमें भारतीय मुसलमानों के साथ अन्याय करने की कोई प्रवृत्ति देखी नहीं जा सकती थी।”
आरोप-प्रत्यारोप के बीच, सरदार पटेल के कुछ ऐसे बयान और निर्णय भी हैं, जो उनकी धर्मनिरपेक्ष और व्यावहारिक सोच को दर्शाते हैं:
सरदार वल्लभभाई पटेल किसी समूह के विरोधी नहीं थे, बल्कि वह सांप्रदायिकता और विभाजनकारी राजनीति के विरोधी थे। उनका रुख एक व्यावहारिक प्रशासक का था, जो नवगठित राष्ट्र की सुरक्षा और एकता को सर्वोपरि मानते थे। उन्होंने हिंदू, सिख दंगाइयों की भी कड़ी निंदा की और राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर आरएसएस जैसी हिंदूवादी संस्थाओं पर भी प्रतिबंध लगाया था। अतः, यह कहना कि सरदार पटेल ‘मुस्लिम विरोधी’ थे, उनके राष्ट्र-निर्माण और राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए विराट प्रयासों के साथ न्याय नहीं होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…