ईदुल अमीन
PNN24 न्यूज़ डेस्क: नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत लगभग सात महीने तक हिरासत में रहने के बाद ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ़्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम को गौहाटी हाई कोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया गया है। रिहा होते ही विधायक इस्लाम ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली है और इसे बदले की राजनीति करार दिया है।
विधायक अमीनुल इस्लाम ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तानाशाही रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया।
इस्लाम ने बताया कि उन्हें पहलगाम हमले पर दिए गए बयान को लेकर पहले नगांव सदर थाने में दर्ज एक केस में पकड़ा गया था।
अमीनुल इस्लाम ने गौहाटी हाई कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायपालिका ने उन्हें न्याय दिया।
गौरतलब है कि विधायक इस्लाम ने पहलगाम हमले के बाद बयान देते हुए कहा था कि यह हमला सरकार की साज़िश है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट के फैसले ने जहां एक तरफ विधायक को राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ असम सरकार की कानूनी और नैतिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…