शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर: “मेरी बेटी को दहेज के लिए मार डाला!” – यह आरोप था रूचि यादव (बदला हुआ नाम) के मायके वालों का। इस एक शिकायत ने पति, सास और ससुर सहित पूरे ससुराल वालों की जिंदगी नर्क बना दी थी। दो साल से ये लोग पुलिस और कोर्ट के चक्कर काट रहे थे, अपने ऊपर लगे दहेज हत्या के संगीन इल्जाम को झेल रहे थे। लेकिन अब जो खुलासा हुआ है, वह पूरे इलाके को सकते में डाल गया है।
साल 2023 में गाजीपुर के एक परिवार पर रूचि यादव के मायके वालों ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि ससुराल वालों ने रूचि को मारकर उसके शव को गायब कर दिया। मामला इतना गंभीर था कि पुलिस ने पति राजेंद्र यादव और उसके परिवार पर दहेज हत्या (IPC की धारा 304B) जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
परिवार दहशत में था। राजेंद्र के माता-पिता, जिनका बुढ़ापा कोर्ट-कचहरी में कट रहा था, लगातार खुद को बेकसूर साबित करने की कोशिश कर रहे थे।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच शुरू की। जब पुलिस ने तकनीकी पहलुओं से रूचि की लोकेशन ट्रेस की, तो हड़कंप मच गया। जिस रूचि को मरा हुआ बताकर उसके ससुराल वालों को गुनहगार ठहराया जा रहा था, वह असल में जिंदा निकली! पुलिस टीम तत्काल मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंची और वहां से रूचि को उसके आशिक गजेंद्र यादव के साथ बरामद कर लिया।
रूचि ने पुलिस के सामने जो बयान दिया, उसने सबको चौंका दिया। रूचि ने बताया कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। वह स्कूल के दिनों से ही अपने प्रेमी गजेंद्र यादव से प्यार करती थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह अपने पति और ससुराल को छोड़कर ग्वालियर चली गई, जहाँ उसने गजेंद्र से दूसरी शादी कर ली और पत्नी बनकर उसके साथ रह रही थी।
रूचि का बयान: “मैंने अपने माता-पिता के दबाव में आकर ससुराल वालों पर झूठा केस दर्ज कराया था। मैं गजेंद्र से प्यार करती थी और उसके साथ रहना चाहती थी। मेरी हत्या नहीं हुई है, मैं खुद अपनी मर्जी से आई थी।”
यह खुलासा न केवल राजेंद्र के परिवार के लिए राहत लेकर आया, बल्कि कानून की एक बड़ी खामी को भी उजागर करता है।
रूचि ने अपने प्रेम के लिए एक पूरे परिवार को जो यंत्रणा दी, वह आज समाज के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि क्या दहेज उत्पीड़न कानूनों का बेजा इस्तेमाल नहीं हो रहा है?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…