निशा रोहतवी
PNN24 न्यूज़, रोहतास (बिहार)। बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच रोहतास जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। करगहर से कांग्रेस के मौजूदा विधायक और प्रत्याशी संतोष मिश्रा के घर पर पुलिस ने आधी रात को छापेमारी की है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में सियासी हड़कंप मच गया है और कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है।
यह पूरी कार्रवाई कथित तौर पर सासाराम में हुई एक फायरिंग की घटना से जुड़ी हुई है। पुलिस को इस मामले में कुछ तकनीकी साक्ष्य (Technical Evidence) मिले थे, जिसके आधार पर छापेमारी शुरू की गई।
विधायक संतोष मिश्रा के घर पर हुई इस छापेमारी ने विपक्षी दलों को सरकार पर हमलावर होने का मौका दे दिया है।
रोहतास का माहौल अब गरमा चुका है। पुलिस का कहना है कि यह एक नियमित कानूनी कार्रवाई है, जो साक्ष्य के आधार पर की गई है, जबकि कांग्रेस इसे लोकतंत्र पर हमला करार दे रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चुनाव आयोग और पुलिस इस मामले पर आगे क्या रुख अपनाते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…