तारिक खान
PNN24 न्यूज़ डेस्क: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर लगे भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोपों ने अब सुप्रीम कोर्ट तक दस्तक दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (2 दिसंबर) को सुनवाई के दौरान पाया कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग ज़िले में विकास कार्यों के लिए बड़े सरकारी कॉन्ट्रैक्ट मुख्यमंत्री या उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी कंपनियों को दिए गए थे। कोर्ट ने इस ‘अद्भुत संयोग’ पर हैरानी जताते हुए अब राज्य सरकार को पूरे राज्य के अन्य ज़िलों का भी विस्तृत डेटा पेश करने का निर्देश दिया है।
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने भाजपा नेता पेमा खांडू के खिलाफ दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार द्वारा दायर हलफनामे पर टिप्पणी की।
कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि राज्य की प्रतिक्रिया इस बात से इनकार नहीं करती कि ये फर्में मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों की हैं।
सेव मोन रीजन फेडरेशन और वॉलंटरी अरुणाचल सेना द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि राज्य में कार्यादेश सीएम खांडू, उनकी पत्नी, उनके पिता की दूसरी पत्नी रिनचिन ड्रेमा, उनके भतीजे त्सेरिंग ताशी से जुड़ी फर्मों को दिए गए थे, जिन्हें हजारों करोड़ रुपये का फायदा हुआ।
लाभार्थी फर्मों में शामिल हैं:
याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण और नेहा राठी ने कोर्ट को बताया कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने पहले ही टेंडरों के आवंटन में 2017 के जनरल फाइनेंशियल रूल्स (GFR) जैसे नियमों के उल्लंघन को चिह्नित किया था।
ये नियम बोली की निष्पक्षता, हितों के टकराव से बचाव, स्वतंत्रता और पारदर्शिता की बात करते हैं। वहीं, राज्य सरकार का कहना है कि उन्होंने 2015 में एक कानून बनाया जिसके तहत 50 लाख रुपये तक के कार्यों के लिए ‘वर्क ऑर्डर’ से ठेके दिए जा सकते हैं, ताकि स्थानीय ठेकेदारों को रोज़गार मिले।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर, वरिष्ठ अधिवक्ता रऊफ़ रहीम ने सहमति व्यक्त की कि वह राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़ी फर्मों का विस्तृत ब्यौरा देने वाला एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करेंगे।
अदालत ने यह हलफनामा दाखिल करने के लिए दो महीने का समय देते हुए मामले को अगले वर्ष फरवरी के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। यह मामला अब केवल तवांग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे अरुणाचल प्रदेश में बड़े सरकारी ठेकों के आवंटन की स्वतंत्र जाँच की दिशा में बढ़ गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…