तारिक खान
प्रयागराज: साल 2015 में दादरी के बिसाहड़ा गांव में हुए मोहम्मद अखलाक मॉब लिंचिंग मामले में एक बार फिर बड़ी कानूनी हलचल शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने के फैसले के खिलाफ अखलाक की पत्नी इकरामन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
सरकार की अर्जी और इकरामन की चुनौती: यूपी सरकार ने सीआरपीसी की धारा 321 के तहत ट्रायल कोर्ट में केस वापसी की अर्जी दाखिल की है। इसी कदम को इकरामन ने अधिवक्ता ओमर जामिन के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर के प्रसिद्ध कथन का हवाला दिया गया है— “कहीं भी अन्याय, हर जगह के न्याय के लिए खतरा है।” याचिका की मुख्य मांगें:
किसे बनाया गया है प्रतिवादी? याचिका में प्रदेश सरकार के विशेष सचिव, ग्रेटर नोएडा के डीएम, एडीएम, अभियोजन पक्ष के संयुक्त निदेशक सहित मामले के सभी जीवित आरोपियों (विशाल, संदीप, सौरव, गौरव आदि) को प्रतिवादी बनाया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…