अनुपम राज
वाराणसी: शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गंगोत्री सेवा समिति की ओर से सोमवार को केदार घाट पर नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान घाट क्षेत्र में रहने या रात गुजारने वाले बेसहारा, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे वे कड़ाके की ठंड से खुद को सुरक्षित रख सकें।
इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा यह आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और सामाजिक दायित्व के तहत भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। वहीं कंबल वितरण कार्यक्रम में इंस्पेक्टर भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि जरूरतमंदों को शीतलहर से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण की मुहिम चलाई गई। इस अभियान के तहत बेसहारा और असहाय लोगों को कंबल देकर ठंड से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सचिव दिनेश कुमार दुबे, प्रबंधक संदीप कुमार दुबे सोनू, गौरव पाण्डेय, मयंक दुबे, रत्न साहनी, अमित साहनी, शंकर साहनी, नंदलाल साहनी, प्रदीप साहनी सहित स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश शुक्ला ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…