शफी उस्मानी
PNN24 न्यूज़ डेस्क: बिहार के मुंगेर में एक स्कूल प्रिंसिपल ने ‘हाथ को आया, लेकिन मुंह को न लगा‘ वाली कहावत को सच कर दिखाया है! मिड-डे मील (Mid-Day Meal) योजना में बच्चों के साथ ऐसी हरकत की गई कि मामला सामने आने पर पूरे शिक्षा विभाग को शर्मिंदा होना पड़ा। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर के प्रिंसिपल सुजीत कुमार ने बच्चों की प्लेट में अंडा परोसा, उसकी तस्वीरें खिंचवाईं और फिर बच्चों से अंडे वापस ले लिए।
यह चौंकाने वाली घटना 21 नवंबर, शुक्रवार को हुई। छात्रों ने जब घर जाकर अपने परिजनों को यह पूरी बात बताई, तो पेरेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा।
एक छात्र ने स्पष्ट बताया कि खाने में सभी छात्रों को अंडा दिया गया, लेकिन फोटो खिंचाने के बाद सर ने अंडा वापस ले लिया।
यह पूरा प्रकरण स्थानीय प्रशासन तक भी पहुंचा। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कुणाल गौरव ने तुरंत इस मामले को संज्ञान में लिया।
बच्चों के भोजन को लेकर इस तरह की धोखाधड़ी और शर्मनाक हरकत ने न केवल मिड-डे मील योजना पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक शिक्षक के नैतिक मूल्यों पर भी गहरा आघात किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…