तारिक खान
PNN24 न्यूज़: उत्तराखंड स्थित पतंजलि फूड्स की निर्माण इकाई में निर्मित लाल मिर्च पाउडर का एक नमूना ‘असुरक्षित‘ घोषित किया गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी लोकसभा में दी। जांच में पाया गया कि इस उत्पाद में कीटनाशक अवशेषों का स्तर निर्धारित अधिकतम अवशेष सीमा (MRL) से अधिक था।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
बाज़ार में उपभोक्ताओं को केवल गुणवत्ता-परीक्षित और सुरक्षित खाद्य उत्पाद ही उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार की रणनीति पर मंत्री ने विस्तार से बताया।
पतंजलि फूड्स पर गुणवत्ता मानकों को लेकर यह सवाल कोई नया नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष MDH और एवरेस्ट जैसी अन्य मसाला कंपनियों के उत्पाद भी हांगकांग और सिंगापुर में कैंसर पैदा करने वाले कीटनाशकों के कथित उच्च स्तर के कारण जाँच के दायरे में आए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…