Ballia

पुलिस मुठभेड़ में 3 वर्षीय बच्चे का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 3 वर्षीय बच्चे के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार की देर रात करीब 11:10 बजे की है, जब साहूनपुर में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त मो. जैद उर्फ सलमान पुत्र रफतउल्ला, निवासी एकसार पिपरौली बडागांव थाना उभांव के बाएं पैर में गोली लगी।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त ने 11 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे एकसार पिपरौली बडागांव से 3 वर्षीय मासूम फुजैल अहमद का अपहरण किया था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से नाजायज तमंचा 0.315 बोर, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल अभियुक्त का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts