आफताब फारुकी
PNN24 न्यूज़, नई दिल्ली। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के बाद हुई अव्यवस्था और तोड़फोड़ पर अब राजनीति गरमा गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा निशाना साधा है।
सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और मेसी के इवेंट में हुई बदइंतजामी उसका जीता जागता प्रमाण है।
बीजेपी प्रवक्ता ने सिर्फ ममता बनर्जी सरकार ही नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष पर भी लचर कानून-व्यवस्था का आरोप लगाते हुए हमला बोला।
इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्टेडियम में फैली ‘अव्यवस्था’ पर दुख व्यक्त किया और सार्वजनिक तौर पर माफ़ी भी मांगी है।
सीएम का बयान: उन्होंने एक्स पर लिखा, “सॉल्ट लेक स्टेडियम में अव्यवस्था को देखकर मैं हैरान हूं। मैं हज़ारों खेल प्रेमियों और प्रशंसकों के साथ उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थी…”
हालांकि, पुलिस ने हंगामे के तुरंत बाद मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है और हालात को सामान्य बताया है। लेकिन बीजेपी ने इस घटना को राज्य सरकार के खिलाफ एक बड़ा राजनीतिक हथियार बना लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…