तारिक खान
PNN24 न्यूज़, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बस्ती में तैनात पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) संजीव त्यागी को फोरेंसिक जाँच के लिए अपनी आवाज़ का सैंपल जमा कराने का बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट यह जाँच करेगी कि 2020 में वायरल एक आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप में उन्हीं की आवाज़ थी या नहीं। इस फैसले के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने देहरादून के 73 वर्षीय व्यक्ति इस्लामुद्दीन अंसारी के खिलाफ दर्ज सभी मुक़दमे भी वापस लेने का आदेश दिया है, जिन्होंने DIG त्यागी से इस वायरल क्लिप के बारे में सवाल पूछा था।
यह पूरा विवाद 2020 में तब शुरू हुआ था जब संजीव त्यागी बिजनौर के एसपी थे और देश में कोरोना महामारी फैली थी।
सुप्रीम कोर्ट में अंसारी के वकीलों ने दलील दी कि उन पर केस सिर्फ एक पुलिस अधिकारी से सवाल पूछने के लिए परेशान करने के इरादे से दर्ज किया गया था। अंसारी ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने वह क्लिप सिर्फ एसपी को भेजी थी, उसे कहीं वायरल नहीं किया था।
कोर्ट ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए फोरेंसिक जांच का आदेश दिया है:
यह मामला दिखाता है कि कैसे एक नागरिक द्वारा सवाल पूछने पर उसे अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, और न्याय के लिए उसे सुप्रीम कोर्ट तक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है। मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी 2026 को होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…