तारिक खान
नई दिल्ली: उन्नाव बलात्कार मामले के दोषी पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर अंतरिम रोक (Stay) लगा दी है, जिसके तहत सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित कर उन्हें जमानत दी गई थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब सेंगर जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे।
“इस मामले में हालात अलग हैं। प्रतिवादी (सेंगर) को धारा 304-II (गैर-इरादतन हत्या) के तहत भी सजा सुनाई गई है, जो पीड़िता के पिता की मौत से जुड़ा मामला है। इन विशेष परिस्थितियों को देखते हुए हम हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हैं।”
सर्वाइवर की बड़ी जीत: सेंगर को जमानत मिलने के बाद से ही रेप सर्वाइवर, उनकी माँ और सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। इंडिया गेट और जंतर-मंतर पर दिए गए धरने में सर्वाइवर ने आरोप लगाया था कि 2027 के यूपी चुनाव को देखते हुए सेंगर को राहत दी गई है। सर्वाइवर ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी, जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है।
दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर सवाल: बता दें कि 23 दिसंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंगर को 15 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। हाई कोर्ट का तर्क था कि सेंगर 6 साल से जेल में है और अपील के निपटारे में समय लग सकता है। लेकिन CBI ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जहाँ शीर्ष अदालत ने पीड़िता के पिता की हत्या वाले केस का हवाला देते हुए जमानत को फिलहाल स्थगित कर दिया।
पृष्ठभूमि:
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…