UP

उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी को ‘अली डे’ सहित वर्ष 2026 में होगा इन 24 दिनों में सरकारी अवकाश

मो0 सलीम

लखनऊ: नए साल 2026 में शासन की ओर से 24 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। सूची के अनुसार, तीन जनवरी को हजरत अली का जन्म दिवस पहला सार्वजनिक अवकाश होगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, दो मार्च को होलिका दहन, चार मार्च को होली रहेगी।

21 मार्च को ईद-उल-फितर, 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती रहेगी। तीन अप्रैल गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डा। भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस, एक मई को बुद्ध पूर्णिमा, 27 मई को बकरीद, 26 जून को मोहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद, 28 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाएगा।

चार सितंबर को जन्माष्टमी, दो अक्टूबर को गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा/विजयदशमी, आठ नवंबर को दीपावली, नौ नवंबर को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर को भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर को अवकाश होंगे। क्रिसमस-डे सार्वजनिक अवकाश होंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts