तारिक खान
PNN24 न्यूज़ डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर दुनिया के दो विवादित देशों के बीच टकराव खत्म करने की कोशिश में जुट गए हैं। ट्रंप आज व्हाइट हाउस में रवांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (DRC) के नेताओं की मेजबानी करेंगे, जिनका आपस में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।
रवांडा और DRC के बीच दुश्मनी कोई नई नहीं है, लेकिन इस साल की शुरुआत में यह तनाव फिर से बढ़ गया था:
जून में दोनों देशों ने वॉशिंगटन में दशकों से चले आ रहे संघर्ष को ख़त्म करने के लिए एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर भी किए थे।
ट्रंप आज रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे और कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्शिसेकेदी से मुलाक़ात करेंगे। व्हाइट हाउस का कहना है कि दोनों नेता एक ऐतिहासिक शांति और आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। ट्रंप प्रशासन को उम्मीद है कि यह समझौता मध्य अफ्रीका में स्थिरता लाएगा और अमेरिकी व्यापार हितों को भी आगे बढ़ाएगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ट्रंप की यह पहल दोनों देशों के बीच वास्तविक और स्थायी शांति स्थापित कर पाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…