मो0 कुमेल
PNN24 न्यूज़ डेस्क: अमेरिका में अप्रवासियों के बीच एक गहरा डर और चिंता फैल गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स और CBS 8 की रिपोर्ट्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि यूनाइटेड स्टेट सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस (USCIS) और इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (ICE) ने मिलकर एक नई पॉलिसी लागू की है, जिसके तहत इंटरव्यू के दौरान ही अप्रवासियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
इस बदलाव ने उन हजारों प्रवासियों के मन में खौफ पैदा कर दिया है, जो अमेरिका के स्थायी निवासी (Permanent Resident) बनने की उम्मीद में अपने ग्रीन कार्ड (Green Card) के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं।
इस नई पॉलिसी का सबसे दुखद पहलू यह है कि जिन लोगों ने अमेरिकी नागरिक से शादी की है या जिनके अमेरिकी बच्चे हैं, और जो स्थायी कानूनी दर्जे के बहुत करीब हैं, उन्हें भी पहले हिरासत में लिया जा रहा है।
अमेरिका में इमिग्रेशन कानूनों के सख्त होने की इस नई लहर ने उन परिवारों में गहरी अनिश्चितता पैदा कर दी है, जो अमेरिका को अपना स्थायी घर बनाना चाहते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…