शफी उस्मानी
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एक मामले में सुनवाई करते हुवे ‘उम्मीद पोर्टल’ की समय सीमा बढ़ाये जाने से इंकार करने पर अब प्रतिक्रियाये आना शुरू हो गई है। इस सम्बन्ध में ज्ञानवापी मस्जिद की देख रेख करने वाली संस्था अंजुमन इन्तेज़मियां मसाजिद कमेटी का प्रतिनिधि मंडल कल देर रात ही संयुक्त सचिव एसएम यासीन के नेतृत्व में दिल्ली पहुच चूका है। प्रतिनिधि मंडल के द्वारा आज अधिवक्ताओं से मुलाकात किया जा रहा है तदुपरांत समयानुरूप सम्बन्धित मंत्रालय में भेट किया जायेगा।
एसएम यासीन ने कहा कि ‘यद्यपि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने वक़्फ ट्रिब्यूनल मे अपील की राहत दिया है लेकिन कितने लोग जा पाएंगे और अल्पसंख्यकों को कितना आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। सत्तारूढ़ दल और उसके समर्थक जीत गए। नितीश बाबू और नायडू जी की जय हो। हम हार गए। इन दलों में कौम के ग़द्दारों की भी जय हो। ज़मा खान तुम भी औरों की तरह खुशी मनाओ। हमारे पुरखों के ज़रिए वक़्फ की गई मिल्कियत पर कब्जा हो गया।’
उन्होंने पत्र के अंत में लिखा है कि ‘इन के साथ हमें अपनों से भी शिकायत है। मुसलमाना-ए-हिन्द पर हक़ रखने वाली जमात ने झूठे प्रचार में वक्त ग॔वा दिया। आल इन्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के अपने गलत फैसलों पर मातम करें। जो वक्त आन्दोलन में गंवाया, इतने समय में तो अच्छा खासा रजिस्ट्रेशन हो गया होता। अब जमीयत उलमाए हिन्द और जमात इसलामी हिन्द एक जुट होकर, गांव गांव जाकर लोगों को वक़्फ ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल करवाऐं। क्योंकि इनके पास अफराद के साथ माली वसाएल भी हैं। जमात इस्लामी हिन्द के पास ज़ेहन है जमीयत उलमा-ए हिन्द के पास गांव गांव अफराद हैं। लेकिन शर्त है दोनों तनज़ीमें एक जुट होकर कौम के मफाद में काम करें। वरना “इन्नल इल्लाहे इन्ना एलैहे राजेऊन…..!” अभी बहुत कुछ लिखना है, क़ौम का एक अदना सा फर्द एसएम यासीन….!
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…