तारिक खान
PNN24 न्यूज़: केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार की दिशा में एक ऐतिहासिक और विवादित कदम उठाते हुए ‘विकसित भारत- गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘वीबी- जी राम जी’ (VB- GRAM JI) विधेयक को गुरुवार को लोकसभा में पारित करवा लिया है। यह नया कानून यूपीए (UPA) शासन काल की महत्वाकांक्षी मनरेगा (MGNREGA) योजना की जगह लेगा। बिल के पारित होने के साथ ही संसद से सड़क तक विरोध की लहर तेज़ हो गई है।
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने इस बिल को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे ग्रामीण गरीबों के अधिकारों पर प्रहार बताया।
विपक्षी दलों का तर्क है कि यह केवल नाम का बदलाव नहीं है, बल्कि योजना की मूल भावना में बड़े बदलाव किए गए हैं:
गुरुवार को जब यह बिल सदन के पटल पर रखा गया, तो कांग्रेस, टीएमसी, आप और अन्य विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने बिना विस्तृत चर्चा और राज्यों से मशविरा किए इतने बड़े बदलाव को अंजाम दिया है।
वहीं, सरकार का कहना है कि यह बिल ‘विकसित भारत 2047′ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो ग्रामीणों को केवल मज़दूर नहीं बल्कि ‘हुनरमंद और आत्मनिर्भर’ बनाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…