शफी उस्मानी
डेस्क: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन इस समय अपने अस्तित्व के सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों ने बीजिंग की नींद उड़ा दी है। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 के अंत तक चीन की आबादी 33.9 लाख कम होकर 140 करोड़ पर सिमट गई है। यह लगातार चौथा साल है जब चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ से ‘थ्री चाइल्ड’ तक का सफर रहा नाकाम: चीन ने 1979 में बढ़ती आबादी को रोकने के लिए सख्त ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ लागू की थी। लेकिन अब परिणाम उलटे आ रहे हैं:
सरकार की ‘कैश’ स्कीम और विवादित टैक्स: आबादी बढ़ाने के लिए शी जिनपिंग सरकार अब हर मुमकिन कोशिश कर रही है:
क्यों नहीं बढ़ रही आबादी? अर्थशास्त्रियों का मानना है कि चीन में बढ़ती महंगाई, बच्चों की पढ़ाई का भारी खर्च और धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था की वजह से युवा परिवार बढ़ाने से डर रहे हैं। सिर्फ चीन ही नहीं, बल्कि दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और ताइवान जैसे एशियाई देश भी इसी संकट से जूझ रहे हैं। अगर यही रफ्तार रही, तो भविष्य में चीन के पास काम करने वाले युवाओं की कमी हो जाएगी और बुजुर्गों की बढ़ती संख्या अर्थव्यवस्था पर बोझ बन जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…