आदिल अहमद
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर समेत 14 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। विभांशु सुधीर को अब सुल्तानपुर में सीनियर डिवीजन का सिविल जज नियुक्त किया गया है, जबकि चंदौसी के सीनियर डिवीजन जज आदित्य सिंह संभल के नए सीजेएम होंगे। यह तबादला उस समय चर्चा में आया है जब महज 9 दिन पहले (13 जनवरी को) विभांशु सुधीर ने संभल हिंसा मामले में ऐतिहासिक आदेश सुनाया था।
सवालों के घेरे में तबादला: जैसे ही जज के तबादले की खबर आई, वकीलों और विपक्षी दलों ने इसे ‘दबाव की राजनीति’ बताना शुरू कर दिया। याचिकाकर्ता के वकील कमर आलम ने कहा कि इस फैसले से न्याय व्यवस्था पर भरोसा मजबूत हुआ था, लेकिन अब तबादले से निष्पक्ष विवेचना पर सवाल उठ सकते हैं।
विशेषज्ञों की राय: “तबादला दंड नहीं है” इस विवाद पर उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने अलग राय रखी है। उन्होंने PNN24 News से बात करते हुए इसे एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया:
“न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है, सरकार के नहीं। इसे अनुज चौधरी पर दिए गए फैसले का दंड मानना गलत है। हर राज्यकर्मी अपने करियर में दर्जनों बार ट्रांसफर से गुजरता है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए इसे हवा देना न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…