शफी उस्मानी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चल रही कानूनी और प्रशासनिक हलचल के बीच एक बड़ा उलटफेर सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महज 48 घंटों के भीतर अपने ही प्रशासनिक आदेश में संशोधन करते हुए संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की नियुक्ति बदल दी है। अब कौशांबी के सीजेएम दीपक कुमार जयसवाल संभल की कमान संभालेंगे।
नए आदेश में क्या बदला? गुरुवार (22 जनवरी) को जारी संशोधित आदेश के अनुसार:
विभांशु सुधीर और पुलिस पर FIR का मामला: निवर्तमान सीजेएम विभांशु सुधीर का तबादला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने 9 जनवरी को एक साहसिक आदेश में संभल हिंसा के दौरान घायल हुए आलम के पिता यामीन की अर्जी पर सुनवाई करते हुए तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस ने इस आदेश के खिलाफ अपील करने की बात कही है।
संभल हिंसा की पृष्ठभूमि: गौरतलब है कि 19 नवंबर 2024 को मस्जिद सर्वे की याचिका दायर हुई और उसी दिन रात के अंधेरे में पहला सर्वे कर लिया गया। 24 नवंबर को दूसरे सर्वे के दौरान विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस झड़प में हुई मौतों के बाद से संभल लगातार राष्ट्रीय सुर्खियों में है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…