तारिक खान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में शंकराचार्य पद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के बयान को ‘घोर अपमानजनक’ और ‘अभद्र’ बताते हुए उन पर सीधा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने इसे केवल एक बयान नहीं, बल्कि ‘शाब्दिक हिंसा’ करार दिया है।
“जब इंसान नहीं, अहंकार बोलता है तो यही होता है। अहंकार संस्कार को विकार में बदल देता है। शंकराचार्य जी पर दिया गया यह अभद्र बयान सदन की कार्यवाही में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है, जो बेहद निंदनीय है।”
मेज थपथपाने वालों को भी घेरा अखिलेश यादव ने न केवल मुख्यमंत्री बल्कि सत्ता पक्ष के उन विधायकों पर भी निशाना साधा जिन्होंने भाषण के दौरान मेजें थपथपाई थीं। उन्होंने कहा कि अपमानजनक अपशब्द बोलने वालों के साथ-साथ चापलूसी में मेजें थपथपाने वालों को भी बराबर का पाप लगेगा।
महाकुंभ और भ्रष्टाचार के आरोपों से घेराबंदी पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री की ‘नैतिकता’ पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए:
क्या था सीएम योगी का बयान? शुक्रवार को विधानसभा में प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच हुए विवाद पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा था कि कानून का शासन सबके लिए बराबर है और कोई भी आचार्य के रूप में कहीं का वातावरण खराब नहीं कर सकता। उन्होंने पद की योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि हर कोई शंकराचार्य नहीं बन सकता।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…