आफताब फारुकी
नई दिल्ली (PNN24 News): दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले में बड़ी कानूनी जीत मिली है। शनिवार को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। बरी होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और उन्हें चुनावी चुनौती दे डाली।
“अभी तो ट्रायल शुरू भी नहीं हुआ था। कोर्ट को सिर्फ यह देखना था कि क्या मामला चलाने के लिए पर्याप्त आधार है? कोर्ट ने साफ कह दिया कि ऐसा एक भी सबूत नहीं है जिसके आधार पर ट्रायल चलाया जा सके। यह मेरी ईमानदारी की जीत है।”
पीएम मोदी को खुली चुनौती: “10 सीट लाकर दिखाएं” हमलावर रुख अपनाते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे चुनौती दी। उन्होंने कहा, “मैं पीएम मोदी को चैलेंज करता हूं कि दिल्ली में दोबारा चुनाव करवाकर दिखाएं। अगर बीजेपी की 10 से ज़्यादा सीटें आ गईं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।” केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली की जनता उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाने के लिए तैयार है।
साज़िश के गंभीर आरोप केजरीवाल ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि यह पूरा षड्यंत्र इन दो लोगों ने मिलकर रचा था ताकि ‘आम आदमी पार्टी’ को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस साज़िश के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। “मैंने जीवन में सिर्फ ईमानदारी कमाई है, पैसा नहीं,” उन्होंने भावुक होते हुए कहा।
राजनीतिक मायने दिल्ली विधानसभा चुनावों से ठीक पहले केजरीवाल का इस तरह बरी होना और फिर हमलावर मुद्रा में आना ‘आम आदमी पार्टी’ के लिए संजीवनी जैसा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले से केजरीवाल अब अपनी ‘ईमानदारी’ के कार्ड को जनता के बीच और मजबूती से रखेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…