Ballia

विद्युत् प्रवाह की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

उमेश गुप्ता

बिल्थरा रोड (बलिया)। नगरा थाना क्षेत्र के जमीन पडसरा गांव में रविवार की दोपहर में प्रवाहित विद्युत की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मृतका आशा देवी (30)पत्नी लाल बहादुर चौहान रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर में बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान पास में लगे पानी की विद्युत मोटर में अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।परिजनों द्वारा पहले घरेलू स्तर पर उपचार का प्रयास किया गया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुशाग्र सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts