विद्युत् प्रवाह की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया)। नगरा थाना क्षेत्र के जमीन पडसरा गांव में रविवार की दोपहर में प्रवाहित विद्युत की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुशाग्र सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।











