आदिल अहमद
PNN24 News: मध्य-पूर्व में जारी महायुद्ध अब ‘साइकोलॉजिकल वॉर’ (मनोवैज्ञानिक युद्ध) के चरण में प्रवेश कर गया है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) के प्रमुख अली लारीजानी ने एक ऐसा दावा किया है जिसने पेंटागन की नींद उड़ा दी है। लारीजानी के मुताबिक, कई अमेरिकी सैनिक इस वक्त ईरान की कैद में हैं, जबकि अमेरिका उन्हें युद्ध में ‘मृत’ घोषित कर सच्चाई छिपा रहा है।
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सीधे अमेरिका को चुनौती देते हुए लिखा:
“मेरे पास पुख्ता जानकारी है कि कई अमेरिकी सैनिकों को बंदी बना लिया गया है। अमेरिका का दावा है कि वे युद्ध में मारे गए हैं, लेकिन यह सच नहीं है। अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद वे इस सच्चाई को बहुत लंबे समय तक दुनिया से छिपा नहीं पाएंगे।”
लारीजानी के इस दावे पर अभी तक पेंटागन (Pentagon) या व्हाइट हाउस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह दावा सच है, तो यह राष्ट्रपति ट्रंप के लिए बड़ी राजनीतिक मुसीबत बन सकता है।
एक तरफ जहाँ ईरान ‘बंदियों’ की बात कर रहा है, वहीं शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेलावेयर स्थित डोवर एयरफोर्स बेस पहुँचे। यहाँ उन्होंने उन छह अमेरिकी सैनिकों के पार्थिव शरीरों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात की, जो पिछले शनिवार को ईरान पर हुए हमले के दौरान मारे गए थे।
सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि युद्ध के दौरान कई बार ‘Prisoners of War’ (POW) यानी युद्धबंदियों की जानकारी रणनीतिक कारणों से तुरंत साझा नहीं की जाती। ईरान का यह दावा अमेरिका के भीतर घरेलू दबाव बढ़ाने की एक सोची-समझी चाल भी हो सकती है, ताकि अमेरिकी जनता इस युद्ध का विरोध शुरू कर दे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…