ईदुल अमीन
गजरौला/अमरोहा (PNN24 News): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गंगा के टापू पर बसे दारानगर गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जिसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
मृतक ओमपाल (35) किसान थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। करीब 13 साल पहले उनकी शादी कल्लो से हुई थी, जिससे उनके तीन बच्चे हैं। मृतक के छोटे भाई जोगेश द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, कल्लो का आदमपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी बबलू के साथ अवैध संबंध चल रहा था। ओमपाल इस रिश्ते का लगातार विरोध करते थे।
अवैध संबंधों की पराकाष्ठा यह थी कि आरोपी पत्नी कल्लो कई बार अपने प्रेमी बबलू के साथ घर छोड़कर जा चुकी थी। वह एक बार तीन-चार महीने और दो महीने पूर्व भी कई दिनों तक उसके साथ रही थी। होली (4 मार्च) के दिन जब बबलू गांव आया, तो ओमपाल से उसकी तीखी कहासुनी हुई थी, जिस पर बबलू ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
जोगेश की तहरीर के अनुसार, बुधवार रात कल्लो और उसके प्रेमी बबलू ने मिलकर ओमपाल की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या दर्शाने के लिए उन्होंने शव को पंखे के कुंडे से लटका दिया। गुरुवार सुबह जब घटना की जानकारी हुई, तो गांव में हड़कंप मच गया।
गजरौला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी कल्लो और उसके प्रेमी बबलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…