आफताब फारुकी
घोघरडीहा/मधुबनी (PNN24 News): बिहार के मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमही गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक रोजेदार महिला, रौशन खातून की पटना (PMCH) में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मुखिया परिवार ने न केवल महिला को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, बल्कि अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उसे शराब और पेशाब पीने पर मजबूर किया।
घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है। रौशन खातून अपनी किसी फरियाद को लेकर मुखिया कुमारी देवी के दलान पर गई थीं। वहां मौजूद मुखिया पुत्र मंगनु सिंह और उनके समर्थकों के साथ महिला की कहासुनी हो गई। आरोप है कि आक्रोशित भीड़ ने महिला को खंभे (खूंटे) से बांध दिया और घंटों तक लाठियों से पिटाई की।
महिला के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। परिजनों के मुताबिक:
ग्रामीणों और परिजनों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है।
रौशन खातून की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पीएचसी घोघरडीहा से डीएमसीएच और फिर गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच (PMCH) रेफर की गई रौशन खातून ने रविवार रात करीब 9 बजे दम तोड़ दिया। मौत की खबर गांव पहुँचते ही तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस ने कैंप कर ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…