प्रतीकात्मक तस्वीर
जीशान अली
बाँदा (PNN24 News): जनपद के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर एक बार फिर विवादों और स्थानीय चर्चाओं के केंद्र में आ गए हैं। कुछ समय की शांति के बाद, इन सेंटरों के दोबारा खुलने से इलाके में सुगबुगाहट तेज हो गई है कि क्या यहाँ फिर से वही पुरानी ‘संदिग्ध’ गतिविधियाँ शुरू हो गई हैं?
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया था। उस दौरान शिकायतों की पुष्टि होने पर तीन प्रमुख स्पा सेंटरों को सील कर बंद करा दिया गया था। पुलिस की उस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली थी।
हाल ही में इन स्पा सेंटरों के फिर से संचालित होने के बाद स्थानीय सूत्रों और मोहल्ले के लोगों में चर्चाएं तेज हैं।
हैरानी की बात यह है कि जहाँ एक तरफ जनता में फुसफुसाहट और डर का माहौल है, वहीं प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय रहते इन सेंटरों की आकस्मिक जांच नहीं की गई, तो मामला एक बार फिर बड़ा रूप ले सकता है और क्षेत्र की शांति भंग हो सकती है।
स्पा सेंटर व्यवसाय के नाम पर अनैतिक गतिविधियों का संचालन समाज के लिए चिंता का विषय है। बाँदा पुलिस को चाहिए कि वह जनभावनाओं और पूर्व में हुई कार्रवाइयों को ध्यान में रखते हुए इन सेंटरों की नियमित निगरानी करे, ताकि ‘स्पा’ की आड़ में कोई काला कारोबार न पनप सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…