तारिक आज़मी
वाराणसी (PNN24 News): काशी की साझा विरासत और दालमंडी की गंगा-जमुनी तहजीब को ज़हर से भरने की एक गहरी साजिश का खुलासा हुआ है। चौक थाना क्षेत्र के चाह्मामा कुआं के पास दशकों से चाट का ठेला लगाने वाले श्याम सुंदर के बेटे ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को भद्दी गालियां दीं। लेकिन अब इस मामले में जो नया मोड़ आया है, वह न केवल हैरान करने वाला है बल्कि एक बड़ी राजनीतिक साजिश की तरफ इशारा कर रहा है।
दालमंडी जैसे मुस्लिम बाहुल्य इलाके में वर्षों से व्यापार करने वाले परिवार के बेटे की इस हरकत ने सबको चौंका दिया था। लेकिन अब साफ हो गया है कि इस नफरत के पीछे स्थानीय पार्षद इन्द्रेश कुमार का वरदहस्त है। पत्रकारिता के धर्म का पालन करते हुए जब इस खबर को प्रकाशित किया गया, तो आरोपी को सजा दिलाने के बजाय पार्षद जी खुद बचाव में उतर आए। PNN24 न्यूज़ के पास कॉल रिकार्डिंग सुरक्षित है
PNN24 के पास वह कॉल रिकॉर्डिंग सुरक्षित है, जिसमें पार्षद इन्द्रेश कुमार एक महिला पत्रकार को सीधे तौर पर धमकाते सुनाई दे रहे हैं।
पार्षद की बातों से एक भयानक अंदेशा पैदा होता है। सवाल यह है कि:
यह मामला अब केवल ‘हेट स्पीच’ का नहीं रह गया है, बल्कि एक पत्रकार की सुरक्षा और राजनीतिक साजिश का बन गया है। पार्षद का यह व्यवहार बताता है कि वे उस नफरती युवक को मनोवैज्ञानिक और राजनीतिक संरक्षण दे रहे हैं।
PNN24 News प्रशासन और वाराणसी पुलिस से अपील करता है कि:
पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। अगर नफरत फैलाने वालों को बेनकाब करना गुनाह है, तो हम यह गुनाह बार-बार करेंगे। पार्षद जी, धमकियों से कलम नहीं रुकती। नफरत की सियासत के रंग अब काशी की जनता पहचान चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…