तारिक आज़मी
PNN24 News: ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच जारी संघर्ष अब एक ऐसे मोड़ पर पहुँच गया है जहाँ कूटनीति के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। ईरान ने जहाँ अपने ड्रोन हमलों से आसमान पाट दिया है, वहीं इज़राइल ने सुरक्षा चिंताओं के चलते दशकों बाद यरुशलम के सबसे पवित्र स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है।
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) से जुड़ी समाचार एजेंसी फ़ार्स ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
इज़राइल के नागरिक प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार को अल-अक्सा परिसर, वेस्टर्न वॉल और चर्च ऑफ द होली सेपल्चर सहित सभी पवित्र स्थलों को बंद रखने का आदेश दिया है। ब्रिगेडियर जनरल हिशाम इब्राहिम ने स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म के श्रद्धालु को कल पुराने शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सीधे राष्ट्रपति ट्रंप को संबोधित करते हुए ‘X’ पर लिखा:
“राष्ट्रपति महोदय, आपकी त्वरित सैन्य जीत की पहली योजना विफल रही। वार्ता के माध्यम से किसी ‘अद्वितीय समझौते’ की संभावना अब खत्म हो चुकी है। याद रखें, ‘इज़राइल फर्स्ट’ का मतलब हमेशा ‘अमेरिका लास्ट’ होता है।”
अराघची ने यह भी साफ किया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को आधिकारिक रूप से बंद नहीं किया है, लेकिन युद्ध के डर से जहाजों ने वहां से गुजरना खुद ही बंद कर दिया है।
अमेरिका द्वारा ‘सीमित जमीनी आक्रमण’ की खबरों पर ईरान की सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “इमाम खामेनेई के वीर पुत्र” अमेरिकी सैनिकों का इंतज़ार कर रहे हैं और ईरानी धरती “नरक के सेवकों” के लिए कब्रिस्तान साबित होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…