मो0 सलीम
PNN24 News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने कानून-व्यवस्था और इंसानियत, दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ न केवल सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया, बल्कि विरोध करने पर उसे अर्धनग्न कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। 26 मार्च की इस घटना का वीडियो अब सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में उबाल है।
जानकारी के अनुसार, 26 मार्च की शाम करीब 7:00 बजे पीड़िता घर के लिए किराने का सामान लेकर लौट रही थी। तभी गांव के ही तीन युवकों— अशोक यादव, महलू महतो (उर्फ नवनीत) और रविकांत कुमार ने उसे घेर लिया। पीड़िता के पति नासिक में मजदूरी करते हैं और वह घर पर अपने दो बच्चों और बुजुर्ग सास-ससुर के साथ रहती है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक दिया और कपड़े फाड़ दिए। महलू महतो और रविकांत ने उसके साथ जबरदस्ती की, जबकि अशोक यादव उनकी मदद कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर जब गांव वाले दौड़े, तब आरोपी वहां से भागे। आरोपियों ने इस पूरी प्रताड़ना का वीडियो बनाया और जब महिला ने 27 मार्च को केस दर्ज कराया, तो बदला लेने के लिए उसे वायरल कर दिया।
इस घटना का वीडियो साझा करते हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे एनडीए सरकार के ‘जंगलराज’ का प्रमाण बताते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस घटना की तुलना मणिपुर की शर्मनाक घटना से कर रहे हैं।
मामले के तूल पकड़ने पर सदर DSP-2 संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने अशोक यादव और महलू महतो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी रविकांत अभी भी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
वैसे जब अपराधी को पता हो कि पुलिस का डंडा कमज़ोर है और रसूखदारों का वरदहस्त ऊपर है, तभी ऐसी हिम्मत आती है। वीडियो वायरल करना तो ज़ख्म पर नमक छिड़कने जैसा है। पुलिस ने दो को पकड़ा है, पर असली सवाल ये है कि ऐसी मानसिकता पनप ही क्यों रही है? अगर आज इन दरिंदों को चौराहे पर सज़ा नहीं मिली, तो कल कोई और बेटी सड़क पर निकलने से डरेगी। हकीकत ये है कि ‘सिर्फ मुआवजा और गिरफ्तारी काफी नहीं, इन दरिंदों के मन में कानून का ऐसा खौफ पैदा करो कि अगली बार कोई आँख उठाने से पहले कांप जाए’।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…