अनुपम राज
वाराणसी (PNN24 News): खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तत्वावधान में आयोजित ‘वाराणसी अस्मिता रोल बॉल लीग’ का दो दिवसीय रोमांच आज नटीनियादाई स्थित ज्ञानदीप एकेडमी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बी.एल.डब्ल्यू. (BLW) रोल बॉल एकेडमी ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की।
समापन दिवस की शुरुआत बेहद कड़े मुकाबलों से हुई। पहले सेमीफाइनल में रोलिंग फाइटर एकेडमी ने सनबीम वरुणा को 3-2 के करीबी अंतर से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया।
खिताबी भिड़ंत बी.एल.डब्ल्यू. एकेडमी और रोलिंग रेड एकेडमी के बीच हुई। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः बी.एल.डब्ल्यू. एकेडमी ने 5-3 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक (Gold Medal) पर कब्जा जमाया।
समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम सिंह (प्रधानाचार्य, किड्स वैली) ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत से बड़ा खेल भावना और मैदान पर उतरने का साहस है।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में अजय पटेल, मो. सईद, अंजलि गुप्ता, जैनब फातिमा, विनायक, तनिष्क और अभिषेक पटेल जैसे निर्णायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन सचिव सुश्री सुनीता गुप्ता और आयोजन कमेटी (ममता मिश्रा, सुनीता तिवारी, विजया पाण्डेय, सरोज गौतम) ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
जब सुनीता गुप्ता जैसी जुझारू सचिव और ममता मिश्रा जैसी टीम पीछे खड़ी हो, तो आयोजन तो हिट होना ही था। अभिभावकों को भी सलाम है जो अपनी बच्चियों को मैदान तक लेकर आए। बस यही हौसला बना रहा, तो जल्द ही बनारस की कोई बिटिया इंटरनेशनल लेवल पर तिरंगा लहराएगी। काश! प्रशासन भी इन खेलों के लिए और अच्छे ग्राउंड बनवा दे, तो फिर सोने पर सुहागा हो जाए!
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…