शफी उस्मानी
PNN24 News: मध्य-पूर्व में जारी भीषण सैन्य संघर्ष अब निर्दोष नागरिकों और वैश्विक अर्थव्यवस्था को अपनी चपेट में ले चुका है। पिछले एक घंटे में आई खबरों ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। ओमान के तट पर हुए एक ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुवैत के आसमान से अमेरिकी लड़ाकू विमानों के गिरने की खबरें आ रही हैं।
सल्तनत ऑफ़ ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने पुष्टि की है कि मार्शल आइलैंड्स के ध्वज वाले तेल टैंकर ‘एमकेडी व्योम’ पर ईरान की ओर से ड्रोन हमला किया गया।
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने सनसनीखेज जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू विमान (Fighter Jets) ज़मीन पर गिर गए हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी ‘सऊदी अरामको’ की रास तानूरा स्थित रिफ़ाइनरी को निशाना बनाकर दो ड्रोन दागे गए।
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने ‘अमेरिका फ़र्स्ट’ की नीति को दफन कर दिया है और अब वे ‘इजरायल फ़र्स्ट’ पर चल रहे हैं।
कोई समझौता नहीं: लारीजानी ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि ईरान ओमान के जरिए अमेरिका से बात करना चाहता है। उन्होंने स्पष्ट किया, “हम अमेरिका से कोई समझौता नहीं करेंगे। ट्रंप ने पूरे इलाके को एक बेकार जंग में झोंक दिया है।”
लेबनान के हिज़्बुल्लाह ने आधिकारिक पुष्टि की है कि उसने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामनेई की हत्या के बदले में इज़राइल पर दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। इज़राइली सेना ने स्वीकार किया है कि कई प्रोजेक्टाइल उनके क्षेत्र में गिरे हैं।
एक भारतीय की मौत के बाद अब भारत सरकार पर भी इस युद्ध को लेकर दबाव बढ़ सकता है। खाड़ी देशों में अमेरिकी दूतावासों का बंद होना और रिफाइनरियों पर हमले संकेत दे रहे हैं कि आने वाले घंटों में वैश्विक तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं और युद्ध की विभीषिका और भी विकराल हो सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…