शफी उस्मानी
नई दिल्ली (PNN24 News): मोदी सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए ‘परिसीमन विधेयक’ (Delimitation Bill) ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। जहाँ एक तरफ सरकार इसे महिलाओं के हक और लोकतांत्रिक सुदृढ़ीकरण से जोड़ रही है, वहीं विपक्ष इसे ‘सियासी छल’ करार दे रहा है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक विवादास्पद बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।
विपक्ष के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “महिलाएं वर्षों से इस आरक्षण का इंतज़ार कर रही हैं। मुझे भरोसा है कि सदन के अंदर सबकी संवेदना जगेगी।” उन्होंने चुटकी लेते हुए आगे कहा, “जो इसे पास नहीं करेंगे, उन्हें घर में भोजन भी नहीं मिलेगा।” गिरिराज सिंह ने यह भी दावा किया कि परिसीमन से किसी राज्य या दल को नुकसान नहीं होगा और चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।
सरकार द्वारा पेश इस बिल में सबसे बड़ा प्रस्ताव लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का है। साथ ही, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के अनुरूप लोकसभा और विधानसभाओं में 33% (एक-तिहाई) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। हालांकि, यह आरक्षण तभी लागू होगा जब जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार के इन विधेयकों को ‘छल-कपट से भरा’ बताया है। विपक्ष का मुख्य आरोप है कि:
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…