हर्मेश भाटिया
रामपुर (PNN24 News): उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में थाना कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे जालसाज दंपत्ति को गिरफ्तार किया है, जो खाकी वर्दी का खौफ दिखाकर लोगों की जेबें ढीली कर रहे थे। खुद को पुलिसकर्मी बताकर डराने-धमकाने और अवैध वसूली करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि उसके पति और परिजनों पर एक बड़ा मुकदमा दर्ज होने वाला है। इस फर्जी मुकदमे से बचाने के नाम पर आरोपियों ने 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से डरी हुई महिला ने 5,50,000 रुपये उन्हें दे भी दिए थे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने घेराबंदी कर शुक्रवार को आरोपी फरहान (निवासी मोहल्ला केले वाला तालाब, कुण्डा) और उसकी पत्नी को पुरानी तहसील बाजार नसरुल्ला खां गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी: आरोपियों के पास से पीड़िता से ठगे गए 4,57,500 रुपये नकद और फरहान की निशानदेही पर वह पुलिस की वर्दी बरामद की गई है, जिसे पहनकर वह रौब झाड़ता था।
पूछताछ में फरहान ने कुबूल किया कि वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर यह सिंडिकेट चला रहा था। वह पुलिस की वर्दी पहनकर भोली-भाली जनता को झूठे केसों में फंसाने की धमकी देता था और मामला रफा-दफा करने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने अब इस मामले में कड़ी धाराएं बढ़ाते हुए दंपत्ति को जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…