नावेद अहमद
जबलपुर (PNN24 News): मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद् (State Bar Council) के आगामी निर्वाचन के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों और सहयोगियों के साथ जबलपुर हाई कोर्ट पहुँचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के प्रस्तावक वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र मिश्र रहे। नामांकन के दौरान वकीलों का भारी उत्साह देखने को मिला, जो अखंड प्रताप सिंह के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए।
नामांकन दाखिल करने के बाद PNN24 न्यूज़ से खास बातचीत में एडवोकेट अखंड प्रताप सिंह ने अपनी भावी योजनाओं का खाका खींचा। उन्होंने कहा, “अधिवक्ता समाज मेरा परिवार है और उनकी सुरक्षा व अधिकतम सुविधाएं दिलाना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है। आज भी कई अदालतों में पीने का साफ पानी तक मयस्सर नहीं है। जीतने के बाद मेरा पहला काम हर परिसर में स्वच्छ जल और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना होगा।”
अखंड प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं की चिरलंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का संकेत दिया:
बताते चलें कि अखंड प्रताप सिंह की छवि एक जुझारू नेता के रूप में रही है। हाल ही में उन्होंने रीवा कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की पार्किंग और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर ऐतिहासिक धरना दिया था। प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ता के बाद जब उनकी मांगें मान ली गईं, तभी उन्होंने धरना समाप्त किया था। उनके इसी संघर्षशील स्वभाव के कारण अधिवक्ता समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…