हर्मेश भाटिया
रामपुर (PNN24 News): रामपुर पुलिस ने एक ऐसी वारदात का पर्दाफाश किया है जिसने न केवल पुलिस विभाग, बल्कि समाज और रिश्तों की पवित्रता को भी शर्मसार कर दिया है। गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर-आंगा रोड पर 25 फरवरी की रात जिस घटना को एक ‘दर्दनाक सड़क हादसा’ मानकर सहानुभूति जताई जा रही थी, वह असल में ठंडे दिमाग से रची गई एक ‘सुनियोजित हत्या’ निकली। 23 वर्षीय महिला कांस्टेबल लता सिंह और उनके 2 साल के बेटे लड्डू की मौत के पीछे उनके अपने ही परिवार का खौफनाक चेहरा छिपा था।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में हुई गहन जांच (CCTV, तकनीकी साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट) ने इस ‘हादसे’ की परतों को उधेड़ दिया:
पुलिस जांच में सामने आया कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे सिर्फ और सिर्फ बीमा और क्लेम की मोटी रकम पाने का लालच था। लता पुलिस विभाग में कार्यरत थीं, और उनकी मृत्यु के बाद मिलने वाले फंड और बीमा के करोड़ों रुपये डकारने के लिए दानसिंह ने अपने ही कलेजे के टुकड़े (2 साल के बेटे) तक को नहीं बख्शा।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सीओ सिटी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझा लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…