शफी उस्मानी
वाराणसी (PNN24 News): वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल अपनी बैठकों में मातहतों को ‘कानून के शासन’ का पाठ पढ़ाते नहीं थकते, लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके उलट है। चौक थाना क्षेत्र की पियरी पुलिस चौकी के अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान लग गए हैं। ‘नकली सिगरेट’ के कारोबार में जेल की हवा खा चुके दबंग गुड्डू कोहिनूर पर एक युवक की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल लूटने और दुकान पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है।
पान दरीबा निवासी पीड़ित युवक कामिल खान के अनुसार, पियरी क्षेत्र में उसकी किराए की दुकान है। आरोप है कि:
घटना को 48 घंटे बीत चुके हैं, तहरीर थाने में धूल फांक रही है, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि दरोगाओं को कमिश्नर के उस आदेश से ‘अभय दान’ मिल गया है जिसमें कहा गया है कि एक साल से पहले तबादला नहीं होगा। इसी का फायदा उठाकर पियरी चौकी और चौक थाना पुलिस ‘जांच’ की कछुआ चाल चल रही है, ताकि गुड्डू कोहिनूर जैसे धनबली से ‘प्रसाद’ का हिस्सा सेट किया जा सके।
हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर अपराध को दबाने के लिए वाराणसी के कुछ ‘फर्जी व्यापार मंडल अध्यक्ष’ और ‘कथित पत्रकार’ सक्रिय हो गए हैं। ये लोग पीड़ित कामिल खान पर दबाव बना रहे हैं ताकि मामले को ‘सुलह’ के नाम पर रफा-दफा किया जा सके। घटना चीख-चीख कर पुलिस की लापरवाही और गुड्डू कोहिनूर के रसूख की कहानी बयां कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…