आदिल अहमद
PNN24 News: मध्य-पूर्व की जंग अब उस मोड़ पर पहुँच गई है जहाँ से वापसी का रास्ता धुंधला होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो ईरान में ‘सत्ता परिवर्तन’ का सपना लेकर निकले थे, अब खुद अपने ही चक्रव्यूह में फंसते नज़र आ रहे हैं। ईरान ने न केवल अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, बल्कि इज़राइल के दिल ‘तेल अवीव’ को मिसाइलों और ड्रोनों से दहला दिया है।
शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात तेल अवीव के लिए कयामत जैसी रही। ईरान ने एक साथ सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से हमला बोला। आसमान धमाकों की आवाज़ और मिसाइलों की रोशनी से नहा उठा। वीडियो साक्ष्यों (जिनकी पुष्टि अभी वैश्विक स्तर पर जारी है) में देखा जा सकता है कि ईरान ने अपने पुल पर हुए हमले का बदला लेने के लिए तेल अवीव पर मिसाइलों की ‘बरसात’ कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ने 2 अप्रैल को एक मित्र देश के ज़रिए 48 घंटे के युद्धविराम (Ceasefire) का प्रस्ताव भेजा था।
ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने एक और अमेरिकी लड़ाकू विमान A-10 (वर्थहॉग) को मार गिराया है। यह शुक्रवार को गिरे F-15 के बाद दूसरा बड़ा नुकसान है।
जहाँ तेहरान की सड़कों पर अमेरिकी विमानों के गिरने और अपनी नई ‘उन्नत रक्षा प्रणाली’ की सफलता पर जश्न मनाया जा रहा है, वहीं अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता का ग्राफ तेज़ी से गिरा है।
राजनीतिक संकट: अमेरिकी मीडिया में दावे किए जा रहे हैं कि युद्ध के भारी खर्च ($11.3 अरब से अधिक) और सैन्य विफलताओं के कारण ट्रंप के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है।
आज रात जब अस्सी घाट पर मोबाइल के ज़रिए तेल अवीव के जलते आसमान की तस्वीरें देखीं तो ख्याल आया कि ‘ट्रंप साहब चले थे तेहरान का तख्ता पलटने, पर अब तो खुद उनकी कुर्सी डोल रही है। 48 घंटे की भीख (युद्धविराम) मांग रहे हैं, पर ईरान का जलाल अब काबू में नहीं आ रहा। एक तो वैसे ही ‘F-15’ गिरा था, अब ‘A-10’ की भी बलि चढ़ गई। और तो और, पायलट पर 70 हज़ार डॉलर का इनाम… ई तो वही चाल है जो कभी ट्रंप साहब अपने दुश्मनों के लिए चलते थे।”
‘जब वतन का पैसा और वतन के बेटे विदेशी मिट्टी पर बिना किसी नतीजे के ज़ाया होते हैं, तो जनता सवाल पूछती ही है। आज तेहरान में दिवाली जैसा माहौल है और वाशिंगटन में मातम। बहरीन से लेकर इसराइल तक आग लगी है। ट्रंप निकले थे ‘सुपरमैन’ बनने, पर अब ‘असहाय’ दिख रहे हैं। यही प्रार्थना है कि ई जंग रुके, वरना ई बारूद की गंध समंदर पार करके दुनिया के हर कोने तक पहुँच जाएगी। राजनीति का चश्मा उतारकर देखो, तो सिर्फ इंसानी लहू बहता दिख रहा है!”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…