उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड, बलिया (PNN24 News): उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत बेल्थरा रोड के यादव नगर (सोनाडीह मोड़) इलाके में सोमवार की शाम एक हृदयविदारक घटना घटी। यहाँ एक निजी कोचिंग सेंटर के युवा संचालक मनीष शर्मा (27 वर्ष) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीष शर्मा सोमवार दोपहर करीब 3 बजे खाना खाकर घर से अपने कोचिंग सेंटर के लिए निकले थे। रास्ते में उन्होंने परिचितों से सामान्य रूप से बातचीत और अभिवादन भी किया। उनके व्यवहार में किसी प्रकार का तनाव नज़र नहीं आ रहा था, लेकिन इसके महज एक घंटे बाद ही उनके द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम की खबर ने सबको हिला कर रख दिया।
मनीष शर्मा अपने परिवार के बड़े बेटे थे। उनके पिता गिरधारी शर्मा लोहे के कार्य से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मूल रूप से नावानगर के निवासी यह परिवार पिछले कुछ समय से बिल्थरा रोड में रह रहा था। मनीष दो भाइयों में बड़े थे और उनकी तीन बहनों में से दो की शादी हो चुकी है। घर के बड़े और जिम्मेदार सदस्य की इस तरह विदाई से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर सीयर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को सूचित किया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
PNN24 News की विशेष अपील: यदि आप या आपका कोई परिचित तनाव में है, तो कृपया बात करें और मदद मांगें। आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। जुड़े रहें हमारे साथ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…