तौसीफ अहमद
प्रयागराज (PNN24 News): इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मस्जिद को हटाने के लिए जारी ध्वस्तीकरण नोटिस के मामले में एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने मस्जिद के अस्तित्व को लेकर फिलहाल ‘यथास्थिति’ (Status Quo) बनाए रखने का निर्देश दिया है, जिससे मस्जिद कमेटी को बड़ी राहत मिली है।
रेलवे प्रशासन द्वारा मस्जिद को हटाने के लिए दिए गए ध्वस्तीकरण नोटिस को वक्फ मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में तर्क दिया गया कि यह मस्जिद पुरानी है और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किए बिना इसे ध्वस्त करने का नोटिस देना न्यायसंगत नहीं है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय न्यायालय ने सुनवाई के दौरान प्रशासन और रेलवे को स्पष्ट निर्देश दिए हैं:
रेलवे स्टेशन के विस्तार और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन द्वारा मस्जिद को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब 15 मई को होने वाली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…