आदिल अहमद
नई दिल्ली (PNN24 News): देशभर में महंगाई की मार झेल रही जनता को 1 मई 2026 की सुबह एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी कर दी है। जहाँ 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम लगभग हज़ार रुपये तक बढ़ गए हैं, वहीं 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमतों में भी भारी इज़ाफ़ा हुआ है। इस फैसले के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया है।
सपा नेता अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सरकार को घेरते हुए लिखा कि सिलेंडर महंगा होना मतलब रोटी और थाली का महंगा होना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा:
सरकारी तेल कंपनियों के नए रेट कार्ड के अनुसार:
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के मुताबिक, कीमतों में इस उछाल का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाज़ार में आया दबाव है। 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बाद से वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है, जिसका सीधा असर भारतीय बाज़ार पर दिख रहा है।
राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने 33 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं, जिससे आम परिवारों के रसोई बजट पर तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…